उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

कालपी विधानसभा सीट से काँग्रेस हाईकमान ने उमाकांती को अपना बनाया उम्मीदवार

कालपी (ज्ञानेन्द्र मिश्रा) सूबे में विधानसभा चुनांव का डंका बजते ही कालपी विधानसभा सीट पर बसपा के बाद अब काग्रेंस ने अपना उम्मीदवार पूर्व विधायिका उमाकांत सिंह को पुनः कालपी सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा के बाद उनके टंरननगंज स्थिति आवास पर शुभ चिन्तकों का बधाई देने का ताता लगा रही।
प्रदेश में चुनांव आचार संहिता लगने से पूर्व बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार कालपी विधानसभा क्षेत्र से छुन्ना पाल को घोषित करने के बाद आज गुरूवार की दोपहर काग्रेंस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रयिंका गांधी ने 125 प्रत्याशी की सूची की घोषणा की जिसमें सर्वाधिक 50 महिलाओं को टिकट दिया गया। काग्रेंस ने एक बार पुनः पार्टी की पूर्व विधायिका श्रीमती उमाकान्ती सिंह को कालपी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। मालूम हो की पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी श्रीमती उमाकान्ती सिंह ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनांव में कालपी सीट से कांग्रेस का परचम फहराया था। उस समय उमाकान्ती सिंह को 64259 मत प्राप्त हुये थे तथा बसपा के संजय भदौरिया को तकरीबन 56 हजार बोट मिले थे तथा 9 हजार बोटों से जीत हासिल की थी। वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा 52 हजार बोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे जबकि भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 14 हजार बोट पाकर चौथे स्थान पर रहना पड़ा। वही जनता दल यूनाइटेड से लडे पूर्व विधायक को 7700 से सन्तोष करना पडा। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनांव में भाजपा की प्रचंड लहर के चलते भाजपा के नरेन्द्र सिंह जादौन ने तकरीबन 1 लाख 5 हजार मत पाकर जीत हासिल की तथा उन्होंने बसपा के छोटे सिंह चौहान को तकरीबन 51 हजार बोटों से पराजित किया तथा छोटे सिंह चौहान तकरीबन 54 हजार बोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। वही काग्रेंस व सपा गठबन्धन की प्रत्याशी पूर्व विधायिका उमाकान्ती सिंह तकरीबन 53 हजार बोट पाकर तीसरे स्थान पर रही। काग्रेंस के हाईकमान ने एक बार फिर उमाकान्ती सिंह पर अपना भरोसा जताते हुये तीसरी बार कालपी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तथा पहली सूची में उनका नाम आने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button