उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नारी अबला नहीं सबला है, उनकी शक्ति से ही समाज का स्वावलम्बन है : अल्कमा अख्तर

उरई (जालौन) मिशन शक्ति 3 के अन्तर्गत जनपद जालौन के उरई शहर में वॉर्ड नम्बर 27 में आगनवाड़ी केंद्र पर महिला जागरुकता शिविर का आयोजन महिला शक्ति केंद्र के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी अल्कमा अख्तर ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं (पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित/विधवा महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं का कानूनी व आर्थिक सहायता योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं के पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान, उ० प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) आदि) संचालित की गयी हैं, उसका लाभ उठायें एवं अपने आस-पास की महिलाओं को भी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एम्बूलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही जिला समनवयक नीतू देवी ने बताया कि उ. प्र. रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत जघन्य अपराध से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा चिन्हित 09 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने तक आर्थिक सहायता व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है। इसी के साथ ही उन्होने महिला हेल्प लाइन 181 के बारे में बताया। उन्होने बताया कि महिला हेल्पलाइन के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा एवं विषम परिस्थितियों से ग्रस्त अथवा किसी अन्य प्रकार की समस्या, आवश्यकता, सलाह अथवा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता की जाती है। इस अवसर पर आगनवाड़ी कार्यकत्री तहसीन बेगम, अंजूम सिद्दीकी, ऊषा देवी राज कुमारी, रेशमा आगनवाड़ी सहायिका पूजा देवी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button