समाजसेवी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजीदा को स्मार्ट टीवी भेंट की

उरई (जालौन) पूर्व माध्यमिक विद्यालय बजीदा क्षेत्र डकोर जनपद जालौन में मिशन शक्ति कार्यक्रम को धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही नगर के एक समाजसेवी द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए एक स्मार्ट टीवी भेंट की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ० स्वयंप्रभा दुबे ने अपने अथक परिश्रम सकारात्मक सोच एवं विद्यालय हेतु उनके निरंतर प्रयास ने विद्यालय की काया ही पलट दी।
जिसको देखते हुए उरई नगर के समाजसेवी रमेश चंद्र गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी गीता गुप्ता द्वारा विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी भेंट की गई। अतिथि के रुप में पधारे डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ दुबे श्याम जी गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी मुक्तेश कुमार ने भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा यदि आपकी कार्यशैली उच्च स्तर की हो और सोच में सकारात्मकता हो तो निश्चित रूप से आपका सहयोग करने लोग आगे आते ही हैं।
प्रधानाध्यापिका डॉ० स्वयंप्रभा दुबे की प्रशंसा करते हुए उन्होंने रमेश चंद्र गुप्ता उनकी धर्मपत्नी गीता गुप्ता को धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया और कहा उनका कार्य निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उनकी शानदार प्रस्तुति में नारी सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा पर आधारित नृत्य, गायन, प्ले की सभी मंचासीनों ने प्रशंसा की साथ ही पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी।
इस मौके पर जय नारायण चंसौलिया, राजेंद्र राजपूत, महेंद्र कुमार द्विवेदी, सुधा द्विवेदी, विनोद निरंजन, रंजना वर्मा , शुभांशी त्रिपाठी, शाश्वत चंसौलिया, डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, सुशील राजपूत, देवेंद्र सविता, शत्रुघ्न राजपूत, अरविंद निरंजन, अवधेश पांडे, रामनरेश एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन शुभांशी त्रिपाठी ने किया।