उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

ग्राम रबा में सपाइयों सहित ग्रामीणों ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

उरई (जालौन) किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रबा में आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का क्षेत्र के ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया। कार्यक्रम को भव्य बनाने में सपा एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन प्रतिनिधि पति आर पी निरंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मौजूद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन ने की जबकि कार्यक्रम संचालन संजय निरंजन एवं रामशंकर छानी ने किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है जिसने किसानों को तबाह करने के लोगों तीन काले कानून बनाकर खड़े कर दिये है। भारत की जनता तबाह है भ्रष्टाचार और अत्याचार से उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपये लूट लिए, भाजपा का काम पूंजीवाद को बढ़वा देने का काम है। उन्होंने कहा कि पंचायत के चुनाव में प्रदेश की जनता ने हरा दिया मगर बेमानी करके सीटों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के हित में काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद जाने के बाद अखिलेश यादव ने जब अपना बंगला खाली किया तो योगी आदित्यनाथ ने बंगले को गंगा जल से धुलवाया कहा था कि अखिलेश यादव के रहने से बंगला अपवित्र हो गया। उन्होंने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेगे। उन्होंने कहा प्रदेश में गन्ना किसानों का 15 करोड़ रुपये बकाया है जब किसान गन्ने का भुगतान मांगते है तो उनके ऊपर लाठियां चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे तभी भाजपा मंत्री पुत्र ने गाड़ी चढ़ा कर किसानों की हत्या कर दी। अंत में उन्होंने जनता से अपील की है कि आगामी चुनाव में जो भी सपा का प्रत्याशी हो उसे वोट देकर जिता देना जिससे अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
कार्यक्रम आयोजक एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले एमएलसी के चुनाव में सपा सीट जीतने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव सपा का परचम लहरायेगा तथा प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी जनपद में कराने का काम करे तथा मैं तीन बार अपने ऊपर कैंची चलवा चुका हूं। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण सही तरीकें और मंथन के साथ होना चाहिए बरना जनपद की तीनों विधानसभा की जो स्थिति आज है। वहीं स्थिति 2022 के चुनाव में होगी। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण यादव गरौठा, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक हरिओम उपाध्याय, पूर्व विधायक श्याम सुन्दर यादव पारीक्षा, ज्ञानेंद्र निरंजन, राजीव निरंजन, राजीव इमिलिया, सूर्यांशु निरंजन, प्रदीप दीक्षित, पूर्व विधायक, सुरेंद्र यादव मौखरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव मिर्जा साबिर बेग, पूर्व नगर अध्यक्ष सपा शफीकुर्रहमान कश्पी, रामेन्द्र त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, जमालुद्दीन पप्पू, जयदेव यादव, दिनेश जैसारी जिला पंचायत सदस्य, संजू कठेरिया सदस्य जिला पंचायत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button