जिला पंचायत सदस्य रामेन्द्र त्रिपाठी ने की बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद

उरई। कालपी यमुना नदी में आई बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए युवा जनप्रतिनिधि रामेन्द्र त्रिपाठी, कालपी तहसीलदार के साथ बांटे लंच बॉक्स व ज़रूरी खाद्य सामग्री।
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिनमें अब जनपद जालौन भी अछूता नहीं रह गया है, यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ने से यमुना के किनारे आने वाले कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं जिस वजह से ग्रामीणों का संपर्क शहरों से पूरी तरह से टूट गया है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है व लोगों को ऊंचे स्थान पर रहने की सलाह दी है। ऐसे में लोगों के पास राशन, दवाइयां और साफ पीने योग्य पानी भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिसको देखते हुए जिला पंचायत सदस्य रामेन्द्र त्रिपाठी जो कि अक्सर अपने जनसेवा कार्यों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने इस बार भी लोगों की मदद करने की जिम्मेदारी उठाई है और कालपी के आस पास फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था की और एडीएम जालौन व तहसीलदार कालपी के साथ मिलकर लोगों तक ज़रूरी सामान भी पहुँचाया व आगे भी हर सम्भव मदद पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।