उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीतिलखनऊ

सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है सत्ता गरीबों मजलूमों की सेवा के लिए है – राजनाथ सिंह

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के कारण मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं इसके लिए भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बेहद आभारी हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जमीन से शुरुआत की और आज भाजपा इंटरनेशनल लेवल पर छा गई है। भाजपा की विचारधारा है कि व्यक्ति को सहज तथा सरल होना चाहिए। जिससे कि हर काम सुगमता से करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक साधारण से कार्यकर्ता रहे स्वतंत्र देव सिंह आज भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं। उन्होंने लगातार मेहनत की और पार्टी ने उनको प्रदेश का शीर्ष पद दिया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। यहां पर सतत मेहनत करने वाले को लगातार इनाम मिलता है। जाति-पंथ की राजनीति नहीं करते इंसाफ़ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। विश्वास का संकट कभी नहीं पैदा होना चाहिए। लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट राजनीतिक विचारधारा है। हमारा एक राजनीतिक दर्शन है। हर राजनीतिक विचार धारा वाले दल का विभाजन कभी न कभी हुआ है, मगर भाजपा का आज तक कभी विभाजन नहीं हुआ है। एक समय हम सब नारा लगाते थे चप्पा-चप्पा भाजपा और आज यह नारा चरितार्थ हो गया। लोग कहते हैं कि मैं इतने समय से पार्टी से जुड़ा हूं मेरे साथ न्याय नहीं हो रहा, ऐसा कैसा हो सकता है कि भाजपा कार्यकर्ता यह कहे, यह पार्टी एक संगठन है यहां देर हो सकती है लेकिन अन्याय नहीं हो सकता, यहां पद भले ही न हासिल हो लेकिन प्रतिष्ठा जरूर हासिल होगी। लोग कहते हैं कि कुछ डिस्टेंस बना कर रखिए, लेकिन सुखद अनुभूति डिस्टेंस बनाकर नहीं गले लगाकर होती है। कार्य समिति की बैठक में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है, गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति आज उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर है तो यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार जिन वादों और संकल्पों के साथ सत्ता में आई थी उन सभी वादों को अपने मजबूत इरादों के साथ पूरा कर रही है। देश के विकास और सुशासन के मार्ग पर प्रशस्त है। आम आदमी के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता और कार्यालय निर्माण की जरूरत होती है, सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है सत्ता गरीबों मजलूमों की सेवा के लिए है। आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रतिपादित की है। इतना ही नहीं सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से हर घर पानी पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज कमल खिल चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। हमको विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता जनमानस में प्रबल विश्वास जगाएंगे और पार्टी के काम को विस्तार देंगे।

चुनावी लक्ष्य भेदने के सूत्र तलाशेगी उत्तर प्रदेश की टीम
योगी आदित्यनाथ सरकार और संगठन के तालमेल से पार्टी के चुनावी लक्ष्य संधान के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। पंचायत चुनाव की आहट और बमुश्किल साल भर के फासले पर खड़े विधानसभा चुनाव में कामयाबी के सूत्र तलाशने के मकसद से आयोजित की जा रही इस बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा भी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में पहली बार होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उस समय हो रही है जब कोरोना वायरस संक्रमण की विषम परिस्थितियों से जूझते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कार्यकाल के चार वर्ष भी पूरे करने जा रही है। पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बीच होने जा रही इस बैठक में भाजपा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी जड़ें मजबूत करने के हर पहलू पर विचार करेगी। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच मिशन-2022 पर फोकस करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी तरीके से ले जाने पर भी इस बैठक में मंथन होगा। कार्यसमिति सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप देगी। बैठक में जिला व क्षेत्रीय स्तरों पर संगठन की समीक्षा के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पिछली बैठक 11 अगस्त 2018 को पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में मेरठ में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.