उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का हुआ जोरदार स्वागत

हर समाज की संख्या के हिसाब से होगी हिस्सेदारी : बाबू सिंह कुशवाहा

उरई। जनपद जालौन में जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का जगह-जगह भव्य स्वागत जनता द्वारा किया गया। जहां पर इनके साथ जनता का जन सैलाब देखने को मिला भीड़ देखकर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष दलों के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में हर गरीब मजदूर किसान को हर विभाग में हिस्सेदारी मिलना बहुत जरूरी है। आज कम संख्या वाले लोग इस देश में राज कर रहे हैं और हम लोग वोट देते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कोई दारू में बिक जाता है तो कोई राशन में बिक जाता है। भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए बोले की गरीब मजदूर किसानों का जो हिस्सा वह मिल नहीं रहा है, मौजूदा सरकार राशन गैस सिलेंडर किसानों को दे कर एवं दो दो हजार के रुपए के लालच में इन लोगों का वोट खरीदा जा रहा है। जबकि वोट वह ताकत होती है जिससे अपना राजा बनाया जाता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बात में कहा जिस दिन जनता अपने वोट की ताकत जान जाएगी उस दिन अपने मन का राजा बना लेगी, वह दिन ऐसा होगा जो जनता चाहेगी वो पूरे प्रदेश में होगा। जन अधिकार पार्टी की संपूर्ण भागीदारी यात्रा जनपद जालौन के कुठौंद, ईंटो, गोहन, चितौरा, माधौगढ़, कुरोती, बंगरा, कमसेरा, छिरिया, औरेखी कान्हा टेंट हाउस होते हुए जालौन उरई उसरगांव जोल्हुपुर कदौरा होते हुए हमीरपुर को प्रस्थान करेगी।

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संतोष लोधी राष्ट्रीय महासचिव लाखन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुरु बच्चन सिंह प्रदेश महासचिव रामदीन निषाद राष्ट्रीय सचिव हरपाल प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा संपूर्ण भागीदारी रथ यात्रा के साथ जनपद जालौन में जगह-जगह जाकर जनता को जागरूक किया साथ में जनता का जन सैलाब देखने को मिला।

मंडल अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पूर्व जेडीसी बैंक अध्यक्ष मूलशरण कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी, मोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट बृजमोहन कुशवाहा, एडवोकेट महाराज सिंह कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामजी कुशवाहा औरेखी, गुरुदयाल पाल, रामबाबू प्रजापति, दयाराम जाटव, रामकुमार पाल, प्रधान रामबाबू रजक, संजू बौद्ध, विशाल कुशवाहा, हरिनंदन,मोहित कुशवाहा, मुन्नेश, रामकुमार, राज कुशवाहा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.