उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा में कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन

रामपुरा। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन डॉ० अमरेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन जनपद जालौन के ब्लॉक रामपुरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ० प्रदीप ने 3 नवजात कन्याओं की माता पिता को कन्या बधाई पत्र, फल मिठाई देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के विषय में बताया गया। जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन एवं घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई एवं महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090, 1098, 181, 1076, 108 आदि के बारे में महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को जानकारी देकर जागरूक किया।

महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि सभी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी। बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

सखी वन स्टॉप सेंटर पर मिलने वाली सभी सुविधाओं के विषय में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। बालिकाओं को पॉस्को एक्ट एवं बाल विवाह, पीसीपीएनडीटी एक्ट के विषय मे जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया की जो भी पात्र बालिकाएं है वह जनसेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन अवश्य करें। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप, आशा, एएनएम, जिला समन्वयक नीतू देवी, स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टॉफ व महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.