पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अर्पित किये श्रृद्धा सुमन
उरई (गोविन्द सिंह दाऊ)। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह के निधन के खबर लगते ही बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही स्व. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र और पोते से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
बताते चले कि पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह की अंत्येष्टि 23 अगस्त को होगी। जिसके तहत तीन दिन के राजकीय शोक के साथ ही 23 अगस्त को यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का इलाज काफी समय से चल रहा था बीती रात इलाज दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही भाजपा नेतृत्व के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
बताते चले कि विगत 4 जुलाई को पीजीआई हास्पिटल, लखनऊ के Criticle Care Medicine के आईसीयू वार्ड में कराया गया था। पूर्व दिवंगत सीएम की अयोध्या में नवनिर्मित राम मन्दिर में दर्शन पूजन करने की जननेता की अन्तिम इच्छा थी। ऊँ शान्ति: शान्ति: शान्ति: विराट व्यक्तित्व के स्वामी और शानदार प्रशासक के तौर पर देश उन्हें सदैव याद रखेगा। वे यूपी विधानसभा में 1967 से 1999 तक दस बार विधायक चुने गये थे और उ० प्र० के दो बार 1991 एवं 97 में मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे। उन्होंने एटा लोकसभा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया।