दैनिक कर्मयुग प्रकाश के संपादक हरीश गुप्त ‘लाला जी’ हुआ आकस्मिक निधन

उरई। दैनिक कर्मयुग प्रकाश के संपादक एवं दैनिक दीवान के प्रधान संपादक हरीश कुमार गुप्त लाला जी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक छा गया है। वे 62 वर्ष के थे और हंसमुख स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे।
उरई से प्रकाशित दैनिक कर्मयुग प्रकाश, दैनिक दीवान एवं साप्ताहिक अगस्त समाचार पत्रों के संस्थापक स्व. रमेश चंद्र गुप्त के दामाद एवं कर्मयुग प्रकाश के प्रधान संपादक संजय गुप्त के बहनोई हरीश गुप्त मूल रूप से जालौन नगर के मोहल्ला बैठगंज के निवासी थे। वह अपने पीछे पत्नी राधा गुप्ता एवं दो पुत्रियां श्वेता एवं श्रद्धा समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी पुत्री श्वेता एवं दामाद बंगलौर में बिजनेस करते हैं जबकि छोटी पुत्री श्रद्धा एवं दामाद चौक गणराज्य के प्राग में इंजीनियर हैं। हरीश गुप्त कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज बैंगलोर में चल रहा था जहां उनका कल निधन हो गया और वहीं पर कल ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को अग्नि उनकी बड़ी पुत्री श्वेता ने दी।
समाचार पत्रों के संस्थापक रमेश चंद्र गुप्त के निधन के बाद उनके दामाद हरीश गुप्त एवं पुत्र संजय गुप्त मिलकर दैनिक कर्मयुग प्रकाश एवं दैनिक दीवान समाचार पत्रों का प्रकाशन जारी रखते हुए स्व. रमेश चंद्र गुप्त के सपनों को साकार करते आ रहे हैं। इसी दौरान हरीश कुमार गुप्त कैंसर जैसी घातक बीमारी से ग्रस्त हो गए और उनका इलाज बैंगलोर में चल रहा था जहां पर कल उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। हरीश कुमार गुप्त के आकस्मिक निधन से पत्रकारों के साथ साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, अनिल शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह दाऊ, साहित्यकार डा. अयोध्या प्रसाद कुमुद, अरविंद द्विवेदी, दीपक अग्निहोत्री, संजय दुबे, सुनील शर्मा, विनय गुप्ता,अचल शर्मा, सुरेश खरकया, राजेश द्विवेदी, मनोज राजा, विष्णु चंसौलिया, देवेंद्र सिंह जादौन, हेमंत दाऊ, सानू सहारा आदि पत्रकारों के अलावा सपा के प्रांतीय नेता इंद्रजीत सिंह यादव, जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, बसपा के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत आनंद यादव, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा एवं विनय गुप्ता उत्सव कार्ड आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश गुप्त के आकस्मिक निधन से निश्चित रूप से पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है।