अपराधउत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल

बाप-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास में की रिपोर्ट
कोंच (विवेक द्विवेदी)जमीनी विवाद में दिरावटी गांव में सुबह सवेरे फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। विवाद तब शुरू हुआ जब एक पक्ष खरीदे हुए प्लॉट पर काम कराने के लिए नापजोख कर रहा था तभी विक्रेता पक्ष मौके पर पहुंच गया और काम रुकवा दिया। क्रेता पक्ष विक्रेता पक्ष के घर जब यह समझने गया कि काम क्यों रोका गया है तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। फायरिंग करने वाले पक्ष के बाप-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के दौरान छत पर बंदूक लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गुरुवार की सुबह जब लोग दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने में लगे थे तभी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में अचानक फायरिंग की आवाजें सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे जिनमें एक पक्ष ने घर की छत पर चढ़ कर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए। दरअसल, गांव के महेंद्र सिंह पटेल ने साल भर पहले एक प्लॉट राहुल भदौरिया को बेचा था और उस पर कब्जे को लेकर ही यह विवाद हुआ जिसमें महेंद्र की ओर से फायरिंग की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बताया गया है कि फायरिंग लाईसेंसी हथियार से हुई। झगड़े के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इस मामले में दिरावटी निवासी राहुल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त 2020 को उसने गांव के ही महेंद्र सिंह पटेल से अट्ठारह सौ वर्ग फीट का एक प्लॉट 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदा था। उक्त प्लॉट पर पड़ोस में रहने बाला विश्राम सिंह विवाद कर रहा था तो उसने महेंद्र सिंह से कहा कि जब प्लॉट पर विवाद है तो उसके पैसे वापिस कर दो। इस पर महेंद्र सिंह ने उसे घर बुलाया और धमकी देने लगा कि कोई पैसा वापिस नहीं लौटाया जाएगा। इसी बीच महेंद्र का पुत्र राघवेंद्र वहां आ गया और धक्का मुक्की कर झगड़े पर आमादा हो गया। महेंद्र घर के अंदर गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ गया तथा उसके ऊपर दो फायर किए। फायरिंग में वह बाल बाल बचा, उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और छिप कर महेंद्र का बंदूक लिए वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने महेंद्र और उसके बेटे राघवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button