उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कालपी में फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

कालपी। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का बुंदेलखंड प्रवेश द्वार कालपी में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सपा नगर प्रभारी अजीत सिंह यादव लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी को यमुना बाढ़ पीड़ितों के पास ले गये। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर काशीराम कालौनी कालपी में राहत सामग्री वितरण कर गरीब परिवारों का हाल चाल जाना व हमेशा मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद विगत दिनों यमुना नदी की बाढ़ के पानी मे डूबने से मृतक गौरव सोनी के घर जाकर दुःखी परिवार को सांत्वना दी। कालपी के नगर प्रभारी अजीत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र मौखरी, मलखान सिंह यादव, दानिश समजवादी, उबैश पठान, अमर सिंह चंदेल, श्याम यादव, यूनुस खान, शाहबाज शानू एड0, आशीष गुप्ता, गुलाम कादिर, सूरज वाल्मीकि, कल्लू पंडित, अनुज यादव, पुष्पेंद्र सेंगर, विक्की यादव शोभित ठाकुर, मृदुल श्रीवास, मंगल सिंह यादव, मलखान आलमपुर, सुरजीत सिंह, अरशद पठान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button