चन्द्रयान-3 अभियान का हिस्सा रहे अभिषेक पुरवार का हुआ स्वागत

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा) नगर के सदर बाजार स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में चन्द्रयान 3 का हिस्सा बने इसरो के वैज्ञानिक टीम के सदस्य रहे तथा टेस्टिंग ऑफिसर के रूप में दायित्व निभाने वाले अभिषेक पुरवार का विद्यालय परिवार द्वारा अपने पुरातन छात्र का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र अभिषेक पुरवार ने वह कर दिखाया जिससें कालपी नगर के लोगों को नाज है शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी के0 के0 सिंह ने चन्द्रयान 3 के सफल परीक्षण व इसरो टीम के सदस्य के रूप में टेस्टिंग आफीसर के रूप में अपने दायित्व का बखूबी निर्वाहन करने वाले अभिषेक पुरवार की इस सफलता पर उन्होंने बधाई दी तथा उन्होंने कहाकि कालपी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को आपकी मेहनत और लगन पर गर्व है। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने कहाकि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अभिषेक पुरवार है बच्चों को इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ाने की बात कही। वहीं इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक पुरवार ने कहाकि आज मैं जहां तक पहुंचा हूं इसमें मेरी मां व पिता के अलावा मेरी बहिन के साथ यह विद्यालय है जहां मुझे गुरूजनों ने शिक्षा और संस्कार दिये जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
वहीं पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन व मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज ने कालपी के होनहार वैज्ञानिक अभिषेक पुरवार को देश के लियें और अधिक कार्य करने की शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पाण्डेय ने विद्यालय के होनहार छात्र रहे अभिषेक पुरवार के बारे में बताया कि यह विद्यालय के पुरातन छात्र है तथा 1995 में कक्षा 6 से शिक्षा प्राप्त की तथा सन् 2000 में हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उरई विद्या मन्दिर से इण्टर पास किया और आज इसरो की वैज्ञानिक टीम में काम कर रहे हैं विद्यालय सहित कालपी के लोगों को गर्व है तथा उनसे उम्मीद है कि देश के लियें और आगे बढ़कर कार्य करना है।इस दौरान उपजिलाधिकारी के0 के0 सिंह व विद्यालय प्रबन्धक लल्लू राम गुप्ता द्वारा अभिषेक पुरवार को मां सरस्वती की प्रतिमा रूपी स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रमुख से लोकतंत्र सेनानी रमेश तिवारी, सुरेश चन्द्र शास्त्री, हरभूषण सिंह चौहान, दीपक धवन, राघवेन्द्र सिंह जादौन, सुबोध द्विवेदी, भारत सिंह यादव, चन्द्र शेखर तिवारी, गिरिजाकान्त बुधौलिया, राजेश गांधी, रविन्द्र पुरवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।