धान की फसल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं कोंच तहसील के किसान
रामपुर सनेता गांव के राजेंद्र सिंह उगाते रहते हैं नई नई वैराइटी की धान

कोंच (पीडी रिछारिया) खेती किसानी के लिहाज से ये अच्छी बात है कि तहसील के किसान अब परंपरागत खेती के साथ साथ नए नए प्रयोग करके अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। खासतौर पर यहां के किसानों का काफी कुछ रुझान धान की फसल करने की तरफ बढ़ा है जिसका फायदा भी किसानों को मिल रहा है।
कोंच विकास खंड के गांव रामपुर सनेता के रहने वाले प्रगतिशील किसान राजेंद्र सिंह पटेल ने इस बार बासमती 1692 वैराइटी की धान 25 बीघे में की है। उन्होंने बताया कि इसका बीज वह पूसा संस्थान नई दिल्ली से लाए थे। एक बीघा खेत में इसकी पैदावार 11 कुंतल होती है। उन्होंने बताया कि एक से डेढ़ किलो ग्राम प्रति बीघे रोपाई की जाती है, या अगर सीड ड्रिल से बुबाई करनी है तो पांच किलो ग्राम प्रति बीघे बीज लगेगा। इसकी फसल 85 दिन में तैयार हो जाती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका अनुभव तो अच्छा रहा है। उन्होंने किसानों को भी धान की इस वैराइटी का प्रयोग करने की सलाह दी है। और अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर +918303816836 पर संपर्क किया जा सकता है।