उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नदी का जलस्तर बढ़ने से जगम्मनपुर-कंजौसा पंचनद मार्ग हुआ बंद

जगम्मनपुर (विजय द्विवेदी) चंबल नदी में बाढ़ के पानी से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जगम्मनपुर कंजौसा पंचनद मार्ग का पूरी तरह से बंद हो गया है।
वर्षा ऋतु में जनपद जालौन का सर्वाधिक संवेदनशील एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाला पंचनद का इलाका पुनः बाढ़ की चपेट में आने की स्थिति में है। राजस्थान में चंबल नदी पर बने कोटा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण चंबल नदी में आने वाली तीव्र बाढ़ से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जगम्मनपुर कंजौसा पंचनद तक जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। ज्ञात हो कि जगम्मनपुर से पंचनद तक जाने के मार्ग को आरसीसी से चौडीकृत किया जा रहा है। गत बर्षों बाढ़ के समय रास्ता बंद हो जाने की समस्या से निपटने के लिए पुरानी कम ऊंचाई की बनी पुल और पुलिया को ऊपर उठाया गया है। कन्जौसा बाबा साहब मंदिर के पास पीपल वाले खार पर पुल के निर्माण का काम जारी है रास्ते को चालू रखने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बगल से अस्थाई कच्चा रास्ता बना दिया था लेकिन बाढ का पानी लगातार बढ़ने से यहां इतना अधिक जलभराव हो गया है की अस्थाई कच्चा रास्ता निरंतर कटाव के खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है संभावना है कि आज रात में अस्थाई रास्ते की मिट्टी पानी के साथ बह जाने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष रामपुरा राजीव कुमार वैस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी हो निर्देश देकर इस मार्ग को पूरी तरह से बंद करवा दिया है ताकि कोई वाहन, बाइक चालक अथवा पैदल यात्री इधर से उधर न हो सके, इसके लिए पहला बैरियर जगम्मनपुर के पास श्री बाबा साहब पेट्रोल पंप के पास एवं एक बैरियर ग्राम कन्जौसा में मंदिर के पास लगाकर आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button