उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

कस्तूरबा बालिका इण्टर काॅलेज जालौन में महिला विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

उरई (जालौन) राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ अभियान के अन्तर्गत संयुक्त रूप से आज छात्राओं एवं महिलाओं को कानूनी जानकारी देने हेतु कस्तूरबा बालिका इण्टर काॅलेज जालौन में महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तरूण सक्सेना के निर्देशन में आयोजित इस विशेष शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेनू यादव द्वारा राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं की जानकारी देते हुये प्राधिकरण की संरचना, इसके उद्देश्य व कार्यों के विषय में उपस्थित छात्राओं/ महिलाओं को बताया गया। इसके साथ-साथ उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19 एवं 21 में महिलाओं के सम्बन्ध में उल्लिखित कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं को उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह देते हुये महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिये बनाये गये विभिन्न कानूनो की विस्तार से जानकारी दी।
सिविल जज (जू0डि0) जालौन श्री अर्नवराज चक्रवर्ती द्वारा छात्राओं/ महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वाबलम्बी बनने के लिये प्रेरित करते हुये विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी गयी। अपर सिविल जज (जू0डि0) जालौन सुश्री नेहा राजन द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से अधिकाधिक ज्ञानोपार्जन करने हेतु प्रेरित करते हुये उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने की बात कही। राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स-पर्सन श्रीमती राजकुमारी निषाद, एडवोकेट एवं रिसोर्स-पर्सन श्रीमती साधना त्रिपाठी एडवोकेट ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं इसकी भूमिका और संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। स्थायी लोकअदालत सदस्य श्री रामबाबू एवं सुन्दरलाल पाल ने स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार और इसके महत्व के साथ-साथ उपभोक्ता संरक्षरण कानून के विषय में बताया। महिला शक्ति मिशन की प्रभारी एवं महिला थाना अध्यक्षा श्रीमती नीलेश कुमारी ने छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा करने तथा कोई अप्रिय घटना घटित होने पर पुलिस से मदद कैसे ली जा सकती है, के विषय में विस्तार से बताया। इसी क्रम में सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति जालौन श्री कुमार भूपेन्द्र एवं महिला कल्याण विभाग की सहविधि परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या झा ने विभागीय योजनायें बतायीं। अन्त में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती शशि देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस शिविर का संचालन डीएलएसए रीडर श्री अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर लेखपाल शिवराज सिंह, अध्यापिका श्रीमती प्रीती मिश्रा, रजनी वर्मा, अंजलि दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा देवी, डीईओ दीपक नरायण, पीएलवी टीम लीडर विपिन कुमार, योगेश श्रीवास्तव, बादाम सिंह यादव एवं अनूप कुमार दीक्षित समेत छात्रायें आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button