उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

उरई/जालौनअंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय नारायण चंसौलिया द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में कृषि विज्ञान केंद्र रूरा मल्लू जालौन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉ0 राजीव सिंह रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती माँ को दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ0 स्वयंप्रभा दुबे ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रकृति से प्रेम करना चाहिए। मुख्य अतिथि विजय चौधरी ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा की एवं पर्यावरण को बचाने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा लोग पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें। वैज्ञानिक डॉ0 राजीव सिंह एवं उपस्थित अन्य वैज्ञानिकों ने भी जल संरक्षण भूमि संरक्षण एवं प्रकृति संवर्द्धन पर अपने विचार व्यक्त किये संगठन के पदाधिकारियों में डॉ0 विकास चतुर्वेदी, डॉ0 रचना श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। पर्यावरण वैचारिक गोष्ठी के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। संगठन में नए सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें चंचल मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया। कौसर जहाँ, डॉ0 दीपेश व्यास, शैलेन्द्र परिहार, गौरव सिंह जूदेव, सृष्टि पांडेय, राघवेंद्र भूषण द्विवेदी, डॉ0 अभय मिश्रा, पायल यादव, आलोक उपाध्याय ने संगठन में सदस्यता ग्रहण की जावेद अंसारी का नवीनीकरण किया गया। विनय गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। वैभव दुबे, आलोक खरे, संगीता गौर, अरुणा दीक्षित, क्षमा तिवारी, डॉ0 पूनम, संतोषी, कमल कुमारी, आशीष तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, ब्रजेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.