जिला न्यायधीश तरूण सक्सेना ने विधिक सेवा अभियान किया शुभारम्भ

उरई (जालौन) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत अगले 45 दिनों तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलने वाले विधिक सेवा अभियान का आज जनपद न्यायाधीश श्री तरूण सक्सेना द्वारा शुभारम्भ किया गया।
उक्त अभियान की सफलता हेतु आयोजित मोटर साईकिल रैली को माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तरूण सक्सेना एवं प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश श्री अमित पाल सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली जिला दीवानी न्यायालय उरई से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य राजमार्ग से होती हुयी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना हुयी। इसमें शामिल पराविधिक स्वयंसेवकों ने विधिक सेवाओं और सुविधाओं से सम्बन्धित जानकारी वाले पैम्पलेट्स का स्थान-स्थान पर वितरण करेंगे और जनमानस को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करेंगे।
उक्त के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेनू यादव ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत पूरे जनपद के सभी नगरों, कस्बों और ग्रामों में आमजन तक कानूनी सेवाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। ऐसा प्रायः देखने में आता है कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी निर्धन व असहाय व्यक्ति कानून की पहुंच से दूर है, जिस तक कानून की पहुंच बनाने के लिये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने एक ऐसी कार्ययोजना तैयार की है, जिसके माध्यम से द्वार-द्वार तक एवं जन-जन तक कानूनी सुविधाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। तभी न्याय और भारतीय संविधान की मंशा पूर्ण हो सकेगी।
इस अवसर पर अपर जिला जज श्री सुरेश चन्द्र, श्री प्रकाश तिवारी, श्री विजय बहादुर यादव, श्री प्रशान्त कुमार, अपर कुटुम्ब न्यायाधीश श्रीमती अमृता शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अन्जू राजपूत, सिविल जज (सी0डि0) श्री महेन्द्र कुमार रावत, सिविल जज (सी0डि0)/एफटीसी0 श्री गजेन्द्र सिंह, सिविल जज जू0डि0 वर्णिका शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री ऋचा अवस्थी एवं सिविल जज जू0डि0/एफटीसी0 तुषार जायसवाल आदि सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।