उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरहरदोई

वोटर लिस्ट की नई सूची में एक ही परिवार के सात नाम गायब

पिहानी/हरदोई पिहानी विकासखंड के ग्राम अमिरता बड़हैया (चौकी) में वोटर लिस्ट का चयन करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से गांव मे रह रहे एक परिवार के सात नाम नई सूची से गायब हैं। आरोप लगाया गया की विपक्षियों से लेनदेन करके जिम्मेदारों ने नाम काट दिए।
अमिरता चौकी निवासी वीरेंद्र सिंह क्रम संख्या 1257, लक्ष्मण सिंह क्रम संख्या 1274 ,दिनेश सिंह क्रम संख्या 1278, देवेंद्र सिंह क्रम संख्या 1272, रमेश सिंह क्रम संख्या 1277, कांति देवी 1279 अंजू यादव क्रम संख्या 182 वार्ड संख्या सात नई सूची से हटा दिए गए, जबकि लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि पिछली सूची में उसके नाम दर्ज है। नई सूची निकलवाई तो पूरे परिवार के नाम गायब थे। जानकारी करने के लिए जब जिम्मेदारों से संपर्क साधा तो कर्मचारियो ने अभद्रता की। यह मामला अमिरता चौकी का ही नहीं है, पिहानी विकासखंड के लगभग सभी गांव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पाई गई है।

(रिपोर्ट : रितेश मिश्रा, हरदोई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button