भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी ने दिया चुनाव जीतने का मंत्र

कोंच (पीडी रिछारिया) भारतीय जनता पार्टी माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल मोर्चा अध्यक्षों की यहां अभिलाषा पैलेस में प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी मंदसौर सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गयी जिसमें उन्होंने चुनाव जीतने का मंत्र फूंका।
मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी ने स्थानीय स्तर पर सभी प्रभारियों से विधानसभा चुनाव में प्रण प्राण से जुट जाने का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन का छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। संचालन जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी ने किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्माननित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, विधानसभा प्रभारी आशीष पालीवाल, नगर प्रभारी उरई नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू, विस्तारक अक्षय, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, ग्रामीण अध्यक्ष दशरथ पटेल, अंजू अग्रवाल, अमित निरंजन, विनोद गुर्जर, अमित बादल, शत्रुघ्न सिंह, ब्रजभूषण कुशवाहा, गजेंद्र सिंह, प्रमोद कठेरिया, विवेक कुशवाहा, अंजू सिंह ठाकुर, कमलेश चोपड़ा, केसरीमल तरसौलिया, शंभूदयाल स्वर्णकार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोंच शीलू पटेल, अनिरुद्ध सिंह नदीगांव आदि मौजूद रहे।