उत्तर प्रदेशजालौनधर्म-आस्थाबड़ी खबर
रामपुरा में भजन कीर्तन के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई कलश यात्रा


सोमवार को कथावाचक श्री राजेश्वरानंद जी सरस्वती महाराज के कृपा पात्र श्री अंकुश तिवारी महाराज द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के बाद कलश यात्रा को भागवत पंडाल से बड़ी माता मंदिर व नगर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। बैंडबाजे की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। पीत वस्त्रधारी महिलाओं के पीछे भजन कीर्तन गा रही महिलाओं की टोलियां भी निकल रहीं थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। भागवत आयोजक यात्रा के आगे भागतव पुराण को सिर पर धारण किए चल रहे थे। यात्रा गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल कालका देवी ग्राउंड (सब्जी मंडी) में विसर्जित हुई।