उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
आसपा का प्रथम स्थापना दिवस 15 मार्च को – अखंड प्रताप

उरई। 15 मार्च सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का प्रथम स्थापना दिवस आसपा एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वाधान में जानकी पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। सुबह 10:45 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता नाथूराम बौद्ध व मुख्य अतिथि राजकुमार गौतम राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आसपा करेंगे। आसपा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है।