ब्राह्मण विचार मंच द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

शाहाबाद। ब्राह्मण विचार मंच द्वारा रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ0 सोम शेखर दीक्षित ने अपने संबोधन ने कहा कि कार्यक्रम में ब्राह्मण वर्ग की भागेदारी से उसके जागरूकता का एहसास हो रहा है। उन्होंने कहा हमारे बच्चे संस्कारहीन होते जा रहे है। हमे अपने अंदर परिवर्तन करना होगा। प्रेम और परिवार को समझना होगा। अगर कोई छोटा हमे अभिवादन नही करता तो बड़े को उसका अभिवादन कर देना चाहिये। इससे आगे चलकर उस छोटे की भावना में बदलाव अवश्य आएगा। वही हम सबको सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, मंत्रो का जाप करना, पूजा करना और दिन में कम से कम झूठ बोलने की आदत डालनी चाहिये और पैसे से अधिक सदैव संस्कारो को महत्व देना चाहिये। उन्होंने कहा कि हमारे वर्ग में सहयोग की भावना कम होती जा रही है वही अच्छा सोचने की बजाय बुरा सोचने की आदत बढ़ती जा रही है। हम सबको सकारात्मक सोच के साथ जो ईश्वर हमको दे रहा है उसे संभाल कर रखना होगा और अपने लक्ष्य को पाने के लिये सतत प्रयासरत रहना होगा। समाज सेवी डॉ0 अमित पाठक ने कहा कि होली मिलन का दायरा सीमित होता जा रहा है समाज के लोग अब सामाजिक कार्यो के लिये भी अपने घरों से नही निकलना चाहते है। जहाँ पहले समय मे लोग होली मिलन करने मोहल्लों में घरों में जाते थे जिससे प्रेम की भावना बढ़ती थी। लेकिन अब तो समाज, परिवार के बाद व्यक्तिगत तक ही संकुचित होते जा रहे है। प्रबंधक हर्ष पांडे ने कहा कि अहंकार को त्याग कर सेवाभाव ही मनुष्य को सफल बनाता है। होली मिलन समारोह में अच्छे अच्छे विचारों का आदान प्रदान से बहुत कुछ सीख मिली है। वरिष्ठ सभासद लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से वर्ग के लोगो मे जाग्रति आती है। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम दीक्षित ने किया। समापन मौके पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सभासद आलोक पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नन्द कुमार अग्निहोत्री, अशोक पाठक, सभासद आशीष अवस्थी, रघुनन्दन दीक्षित, राजकुमार दीक्षित, विजय दीक्षित, शोभित आदि मौजूद रहे।