उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में सपा एवं काँग्रेस ने मिलकर निकली पदयात्रा

कोंच। सपा व्यापार सभा ने सोमवार को ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए नगर में ग्राहक जागरुकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का आह्वान सपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया गया था। गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेसी भी इस पदयात्रा में शामिल रहे।

समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन सपा व्यापार सभा द्वारा सोमवार को नगर में ग्राहक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे लवली चौराहे पर एकत्रित हुए तमाम कार्यकर्ताओं ने सिर पर लाल टोपी पहनकर व्यापार सभा जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या और सपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित यादव की अगुवाई में मानिक चौक, सर्राफा बाजार, रामगंज, बर्तन बाजार के रास्ते पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता ‘चौपट होता खुदरा व्यापार, जिसका कारण ई-व्यापार और ‘खुदरा व्यापारियों के सम्मान में सपा व्यापार सभा मैदान में’ जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष इकड़या ने कहा, पदयात्रा का मकसद ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ उपभोक्ताओं को जागरूक करना है ताकि वह जो भी खरीददारी करें, खुदरा दुकानों से ही करें जिससे बाजारों में बैठे दुकानदारों की घर गृहस्थी चल सके।

सपा नगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा, ऑनलाइन मार्केटिंग से छोटे-छोटे खुदरा दुकानदारों के सामने रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इन दुकानदारों के हक और सम्मान की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। अपर लेवल पर गठबंधन की साथी कांग्रेस ने इस जागरूकता पदयात्रा में सपा के कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग से चौपट हो रहे खुदरा व्यापार को बचाने के लिए सभी उपभोक्ता आगे आएं और अपने बीच के इन दुकानदारों की पीड़ा को समझते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग का वहिष्कार करें और दुकानों से ही खरीदारी करें।

इस मौके पर छात्रसभा जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा, सभासद रघुवीर कुशवाहा, शमसुद्दीन मंसूरी, माजाउल्ला खां गौरी, राजेंद्र निरंजन, ताहिर कुरैशी, भोलानाथ झा, मुलायम कुशवाहा, कांग्रेसी नेता रामकिशोर पुरोहित, अजय बरार, अनिल पटेरिया, वेदप्रकाश द्विवेदी, सोबी मंसूरी, ब्रजेश निरंजन, रज्जाक अंसारी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button