उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

अन्ना मवेशी चट कर रहे फसल, किसान परेशान

डकोर क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया में मवेशियों ने चट की सैकड़ों एकड़ फसल
रात भर जागने के बाद भी किसान नहीं बचा पा रहे अपनी फसल
डकोर/जालौनदलहन तिलहन फसलें पकने की कगार पर हैं। गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है लेकिन अन्ना जानवर इसे चट कर रहे हैं। किसान रात दिन रखवाली करने के बावजूद फसलों को बचा नहीं पा रहे। मवेशियों के खेतों में घुसने से फसल टूटने से अधिक नुकसान हो रहा है। बीती रात डकोर क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया में अन्ना मवेशियों ने धावा बोलकर आधा दर्जन किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल को नष्ट कर दिया। इससे किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार ने स्थाई व अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कराया है। इनमें बड़ी संख्या में अन्ना घूम रहे मवेशियों को पकड़कर बंद किया गया है। इसके बावजूद अन्ना मवेशियों पर रोक नहीं लग पा रही। जगह जगह मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं। मवेशियों के ये झुंड खेतों में घुसकर बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान आनंद कुमार, डालचंद, गुड्डी देवी, जगन्नाथ, देवेंद्र, योगेंद्र, परमलाल, रामाधार आदि का कहना है कि हरी मटर की फसलें पकने की स्थिति में हैं। अन्ना मवेशियों के खेतों में घुसने से फसल गिरकर अधिक बर्बाद हो रही है। रात रात भर जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन जरा सी नजर हटते ही मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलें चट कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कुछ शरारतीतत्व भी रात में अस्थाई गौशालाओं के दरवाजे खोलकर जानवरों को बाहर निकाल देते हैं। इससे खड़ी फसलों को बेहद नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात को एक सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों ने सैकड़ों एकड़ बोई गई मटर, गेहूं, मसूर व चने की फसल को नष्ट कर दिया है। अब उनके पास जीविका के लिए कोई साधन नहीं है। आक्रोशित किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button