यमुना नदी में डूबे 13 वर्षीय बालक का नहीं मिला कोई सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा) कालपी यमुना नदी में डूबे 13 वर्षीय बालक को ढूंढने में 24 घंटे बीत जाने के बाद कोई कामयाबी नही मिली है। प्रशासन द्वारा बच्चे को यमुना से निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों से बात से बात बच्चें को ढूँढ़ निकालने वाले गोताखोर टीम को ईनाम देने की बात कही।
मालूम हो की बीते बुधवार की दोपहर पीलाघाट में यमुना नदी में आयी बाढ में बह कर आ रही लडकियों को पकडने के चक्कर में 13 वर्षीय गोविन्दा पुत्र विजय निवासी रावगंज को डूबने के बाद 24 घन्टे बीत जाने के बाद यमुना में डूबे बच्चें का कोई पता नही लग सका। हालांकि की घटना की सूचना जैसे ही कालपी कोतवाली पुलिस को लगी तत्काल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
वही गुरुवार को उप जिलाधिकारी कालपी अंकुर कौशिक पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर पीलाघाट में मौजूद परिजनों व मोहल्लों के लोगों से बातचीत की तथा यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन में लगे गोताखोरों को इस ऑपरेशन को जल्द सफल करने के लिए उप जिलाधिकारी अंकुर कौशिक व पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने 5-5 हजार रुपये नकद ईनाम के अलावा शासन स्तर से भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वही चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने भी गोताखोरों को पुरस्कृत करने की बात कही।
चम्बल नदी से पानी छोड़े की वजह से बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर –
मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बाद चम्बल नदी से पानी छोड़े जाने के बाद केन्द्रीय जल आयोग यमुना निचली ईकाई के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 2 बजे यमुना का जल स्तर 102.78 पहुंच गया है जोकि खतरे के निशान से सवा 5 मीटर नीचे बह रही है। दोपहर 2 बजे के बाद से यमुना का जल स्तर स्थिर है तथा आने वाले 6 से 7 घंटे तक स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने की सम्भावना है।