उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई

कोंच (पीडी रिछारिया)। दलितों व महिलाओं के अधिकारों के लिये सदैव संघर्ष करने व देश में पहले बालिका विद्यालय की स्थापना करने वाली महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 191वीं जयंती मनाते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
गल्ला मंडी परिसर स्थित पूर्व सभासद उमाचरण कुशवाहा के आवास पर मोतीलाल कुशवाहा की अध्यक्षता व पूर्व सभासद ममता कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में मनाई गयी जयंती में शामिल लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में माली परिवार में 3 जनवरी सन 1831 में जन्मी सावित्रीबाई फुले का विवाह 9 वर्ष की आयु में ही ज्योतिबा राव फुले से हो गया था लेकिन उन्होंने घर गृहस्थी के बंधन में रहते हुए समाज सुधार हेतु जीवन पर्यंत काम किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान जितेंद्र, अशोक, शिवकुमार, सरमन, जाहर सिंह, जागेश्वर, चतुर सिंह, सोहन, दुर्गाचरण, अकील हसन, रामकुमार, कमलेश, रश्मि, भूपेंद्र, सावित्री, माया, ज्योति, तुलसी, वंशीधर, सियाराम, देशराज, प्रमोद, रवींद्र, गोविंद, विमल, अशोक, संजू आदि मौजूद रहे। संचालन वीरसिंह कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button