काँग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर जिला कार्यलय में हुई आवश्यक बैठक

उरई (जालौन) बुधवार 27 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन में जिला कांग्रेस कमेटी जनपद जालौन की एक आवश्यक बैठक आने वाली प्रतिज्ञा यात्रा के संबंध में आहूत की गई। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता को दिए गए सात वचन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व सांसद माननीय श्री बृजलाल खाबरी जीने कहा कि प्रियंका गांधी जी के 7 बचन जन जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि जिसे उक्त यात्रा में जो जो जिम्मेदारी मिली है वो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जेपी पाल ने बताया यह यात्रा उदनपुर में 30 अक्टूबर को 10 बजे आएगी। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, प्रदेश सचिव अमर सिंह जांगिड़, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला पटेल, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस सद्दाम खान कादरी, एआईसीसी सदस्य सन्तराम नीलांचल, राहुल राय प्रजापति, सन्तोष ठाकुर, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा, गुल्लू मियाँ, विजय कुमार सोनी, नरेन्द्र कुमार प्रजापति, पुष्पेन्द्र कुमार प्रजापति, राजेन्द्र निरंजन, दिनेश कुमार वर्मा राम किशोर पुरोहित ललिया महाराज, व्योम व्यास, अरविंद शुक्ल ओक, रामराज सिंह जादौन, अमित पांडेय फहीम अहमद, राजेश मिश्रा पिरौना, जितेन्द्र मिश्रा, नसीम अहमद, शिवाकांत दौंदेरिया, हाजी ख्वाजा बख्श मंसूरी, हाजी मोहम्मद आजा मंसूरी, ओम नारायण शर्मा, अवनीश जांगिड़, अरविंद यादव, देवराज, नदिम अली, मयंक गौतम, असगरी बेगम, राजेश बुधौलिया, चन्द्रशेखर वर्मा, अनिल यादव सभासद, गोल्डी अवस्थी, प्रशांत लोधी, राजा पाण्डेय, सुधीर शर्मा, मनोज जाटव कालपी आदि लोग उपस्थित रहे।