उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुसुमलता का हुआ जोरदार स्वागत

उरई (जालौन) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी अपना संगठन मजबूत करने में लगी है। जिसके चलते सपा लगातार विभिन्न प्रकोष्ठों की कमेटी का गठन कर चुनाव के लिए टीम तैयार कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जनपद जालौन से कुसुमलता सक्सेना को उनकी पार्टी के प्रति प्रतिभा एवं योग्यता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला सभा का राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बनाया है।
जिसको लेकर बुधवार को सपाईयों ने जनपद में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड पर उनका फूलों का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर स्वगात किया गया एवं प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा कुसुम सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष ने मुझ पर भरोसा जताकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नामित किया है। उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा महिलाओं के उत्पीड़न और अत्याचार के लिए संघर्ष कर उन्हें सपा में जोड़ने का काम किया जायेगा तथा महिला संगठन को मजबूत बनाकर 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षित नहीं है शाम ढलते ही उनका घर से बाहर निकलना भी दुर्भर हो गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान महिलाओं और छात्राओं को सदैव सम्मान देने का काम किया है जो किसी भी सरकार ने नहीं किया है। इस दौरान प्रमुख रूप से देवेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव मौखरी, अनुरद्ध द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष, अजय गौतम जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, मिर्जा साबिर वेग, भानु राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष भानूप्रताप वर्मी, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, महेश द्विवेदी सर, जयशंकर द्विवेदी सभासद, संतोष कोरी जीनू, अनूप बाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन, मीरा राठौर, धीरेंद्र यादव सनी, वीरेन्द्र यादव, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकि, जयदेव यादव सहित दर्जनों सपाजश मौजूद रहे। इससे पहले सपा की महिला जिलाध्यक्ष माण्डवी निरंजन ने अपनी टीम के साथ नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुसुम सक्सेना का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button