उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पीड़ितों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है : जिलाधिकारी

उरई। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारत विकास परिषद लगातार आगे आकर सहयोग प्रदान कर रहा है। पिछले 1 सप्ताह से भारत विकास परिषद लगातार खाद्य एवं राशन सामग्री जिला प्रशासन को उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में आज जिला अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन और एसडीएम सदर को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। जिसमें आटा 5 किलो, आलू 2 किलो, प्याज 1 किलो, बिस्कुट 4 पैकट, भुने चना, गुड, लईया, माचिस, मोमबत्ती, नमक दिया गया। इस अवसर पर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि भारत विकास परिषद वास्तव में समाज हित में कार्य करने वाली संस्था है जो सदैव अपना सहयोग समाज को और जिला प्रशासन को उपलब्ध कराता है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारत विकास परिषद की भूर भूर प्रशंसा की जाती है। एसडीएम सदर ने कहा वास्तव में पीड़ित की मदद करना है सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का कार्य है और भारत विकास परिषद ऐसे कार्यों को कर समाज में एक मिसाल कायम कर रहा है सच्ची समाज सेवा दूसरों की मदद करना है। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर अजय इटोरिया ने कहा की भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों की मदद लगातार कर रही हैं और आगे भी मदद करती रहेंगी साथ ही उन्होंने अवगत कराया स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जालौन कैरियर प्रोग्राम की पुनः इस सत्र की शुरुआत की जाएगी। सचिव मोहित सिपौल्या ने कहा की भारत विकास परिषद जिला प्रशासन की मदद से बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी यथा संभव मदद और बाढ़ के कारण फैलने वाली महामारी से बचाव के बारे में जागरूक करने का प्रयास करेगा। अध्यक्ष लखन लाल चंदैया ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद भारत विकास परिषद आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर डॉ० सी पी गुप्ता, राजेश निगोतिया, राम नरेश गुप्ता, श्रीमती प्रीति बंसल, विमल गुप्ता, दिनेश अग्रवाल एवं भारत विकास परिषद परिवार शामिल हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button