जालौन।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवावाद और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। यह बात पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही। इस दौरान कोंच चौराहे का नामाकरण पं. दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर पं. दीन दयाल उपाध्याय किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर के कोंच चौराहे पर स्थापित पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सेंगर बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान सदर विधायक द्वारा कोंच चौराहे का नामकरण पं. दीन दयाल उपाध्याय चौराहा किया। पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के अभिलेखों में भी कोंच चौराहा को पं. दीन दयाल उपाध्याय चौराहा कर दिया गया है। अब कोंच चौराहा को पं. दीन दयाल उपाध्याय चौराहा के नाम से जाना जाएगा। चौराहे के सुंदरीकरण की योजना भी प्रस्तावित है। इसके बाद कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवावाद और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि आज रोटी, कपड़ा और मकान केवल एक नारा नहीं है। संजू खत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल की प्रेरणा से प्रधानमंत्री द्वारा समाज के निर्धन व निराश्रित लोगों के लिए आवास और शौचालय समेत कई योजनाएं जारी हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी, सतीश सिंह सेंगर, कुशलपाल सिंह, कुंवर सिंह यादव, प्रदीप सक्सेना, पप्पू चौहान, संजय सेंगर, पुनीत मित्तल, गोलू श्रीवास्तव, वीरेंद्र सोनी, डॉ. बृजेंद्र दुबे, राजीव मिश्र, अनुपम गुर्जर, मीनू सेंगर, आलोक भदौरिया, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।