जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को झण्डी दिखाकर किया रवाना

उरई/जालौन। आजादी के 75वें वर्ष गांठ में भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर फसल बीमा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मौसम में किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हो जाता है लेकिन इस योजना से जुड़कर अपनी फसल की भरपाई कर सकते हैं। साथ ही जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिले में इफ्को टोकियो कम्पनी के द्वारा फसल बीमा का प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर योजना के बारे में किसानों को जागरूक करेगा।
उन्होने यह भी बताया कि यह योजना किसानों के हित में बहुत लाभकारी हैं। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये। खरीफ-2022 में फसल बीमा किसान द्वारा करा सकते हैं जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी हैं। किसान धान, बाजरा, उर्द, मूँग, तिल, अरहर का बीमा करा सकते हैं।
उन्होने यह भी बताया कि धान की फसल में बीमित राशि 49408 रू0, किसानों को देय राशि 988.16 रू0, अरहर की फसल में बीमित राशि 67860 रू0, किसानों को देय राशि 1357.20 रू0, ज्वार की फसल में बीमित राशि 36440 रू0, किसानों को देय राशि 728.80 रू0, बाजरा की फसल में बीमित राशि 27820 रू0, किसानों को देय राशि 556.40 रू0, उर्द की फसल में बीमित राशि 31475 रू0, किसानों को देय राशि 629.50 रू0, तिल की फसल में बीमित राशि 16809 रू0, किसानों को देय राशि 336.18 रू0, मूँग की फसल में बीमित राशि 40481 रू0, किसानों को देय राशि 809.62 रू0 है।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम, इफको टोकियो कम्पनी के जिला प्रबन्धक मुकेश सिंह, जिला समन्वयक श्याम जी दुबे सहित बीमा कम्पनी के ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।