उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर नामांकन के लिए किया रवाना

उरई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की नामांकन सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी की अध्यक्षता में ठड़ेश्वरी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने सभी पच्चीस जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों को माला पहनाकर व मीठा खिलाकर सभी को नामांकन के लिए प्रस्थान कराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी की जीत के लिए संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि व विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद भानु प्रताप वमार्ई, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन मौजूद रहे। सभा में पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, केशव सिंह सेंगर, डॉ. अरुण मेहरोत्रा, अनिल यादव, संजीव उपाध्याय, बृजभूषण सिंह मुन्नू, उदय पिंडारी, उदयन पालीवाल, नागेंद्र गुप्ता, जगदीश तिवारी, बाबा बालकदास, रविंद्र हसनपुर, दिलीप दुबे, अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक, मनोज पालीवाल, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र निरंजन, अंजू अग्रवाल, अमित निरंजन, नीरज दुबे, हरिकिशोर रिप्पू, शक्ति गहोई, मनोज यादव, वीर प्रताप सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button