उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

साईबर क्रिमिनल्स से सावधान रहें : राहुल सिंह

कोंच (पीडी रिछारिया) नदीगांव में इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर राहुल सिंह ने खाता धारकों से साईबर क्रिमिनल्स से सावधान रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि बैंक कभी भी कॉल करके अकाउंट की जानकारी कस्टमर से नहीं लेता है और न ही आईडी और ओटीपी मांगता है। कोई भी कॉल या मैसेज आने पर कोई भी जानकारी या ओटीपी किसी से बिल्कुल भी साझा न करें।

ओटीपी शेयर करने पर हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार। आधार की जानकारी के जरिए साइबर क्रिमिनल्स आपकी वित्तीय जानकारी जैसे बैंक अकाउंट की डिटेल्स आदि प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह के फ्रॉड के मामलों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए भूलकर भी ओटीपी या पिन आदि शेयर न करें और ऐसी घटना को तुरंत कंट्रोल साइबर सेल एवं ब्रांच को सूचित करें जिससे जल्द कारवाही हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button