मंहगाई को लेकर गरजे सपाई, तहसील में धरना देकर सरकार को लिया आड़े हाथ

कोंच। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सपाइयों ने तहसील में धरना देकर मंहगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और किसानों के उत्पीड़न को हथियार बना कर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है, यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकारी मशीनरी सरकार की एजेंट बन कर काम कर रही है, हालिया निपटे जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश ने सरकारी नंगनाच देखा है कि किस तरह से गुंडई के बल पर इन संस्थाओं पर कब्जा किया गया है।
सपा के माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आहूत धरना प्रदर्शन के दौरान धरना के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिपं सदस्य द्वय दीपराज गुर्जर, महंत कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, हरिश्चंद्र तिवारी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनोज इकड़या, राजेंद्र चमरसेना, जिपं सदस्य प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष त्रय गुफरान अहमद सिद्दीकी, हाजी रहम इलाही कुरैशी, अकबर अंसारी, रघुवीर कुशवाहा आदि ने कहा कि सरकार ने गरीबों के मुंह का निवाला तक छीन लिया है। गरीबों की योजनाओं को दफ्तरों में सक्रिय दलाल और सरकार के नुमाइंदे मिल कर उदरस्थ कर रहे हैं। मंहगाई ने नब्बे फीसदी लोगों की कमर तोड़ दी है, पेट्रोलियम पदार्थों की रोज बढ रही कीमतों से देश की जनता और किसानों की जेबों पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है और जो भी सरकार की इस नादिरशाही का विरोध करने की हिमाकत करता है उसे देशद्रोही खालिस्तानी और पाकिस्तानी करार दे दिया जाता है। किसान, कामगार, मजदूर सभी इस आसमान से बातें कर रही मंहगाई की मार से आहत हैं और सरकार कानों में तेल डाल कर सो रही है। संचालन कर रहे सपा के बरिष्ठ नेता सरनाम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की नाकामियों और पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पुनः उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बन सके और लोगों को मंहगाई की मार से मुक्ति मिल सके। बाद में सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित सोलह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अंकुर कौशिक व सीओ राहुल पांडे को सौंपा। इस दौरान आत्मप्रकाश पटेल, सतीश परिहार सामी, रामानंद कुशवाहा, चित्रांगद सिंह गुर्जर गैंदोली, डॉ. मृदुल दांतरे, गुलाब सिंह जाटव, राजू महाराज चांदनी, रामशरण कुशवाहा, अनिल अग्रवाल, अशोक सिंह गुर्जर, कौशलकिशोर दबकाई, सईद अहमद खन्ना, हेमंत यादव, माजाउल्लाखां गौरी, नासिर बोस, भरत पाल, डॉ. शिवम यादव, सचिन यादव दाऊ, नसीम निहारिया, सभासद सुशील कुमार रजक, शिवम गुर्जर, भारत सिंह पटेल मंत्री धनौरा, लालजी पटेल खैरी, सोबी मंसूरी, नरेश कौरव सलैया, नगर अध्यक्ष यूथ बिग्रेड रवि यादव, श्यामू यादव, मोनू झा, केहर यादव नदीगांव, सतीश राठौर आदि मौजूद रहे।