उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला पंचायत सदस्य के नामांकन स्थल का लिया जायजा

उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा आज प्रात: कार्यालय पहुंचते के उपरांत सर्वप्रथम उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के नामांकन स्थल का विधिवत जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना गाइड लाइन का पूर्णतया अनुपालन किए जाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही सभी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एेसी स्थिति उत्पन्न न हो जाए कि कोई घर से निकल ही न पाए इसलिए सभी लोग मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है बस इसके लिए सुरक्षा एवं सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है इसलिए सभी लोग गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button