दमां गांव में विकास कार्य को मिली गति, करीब दो करोड़ की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

उरई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ग्राम दमां में मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दमां एवं वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत महिंद्रा एजेंसी, धर्म पैलेस तथा भिखारी लाल के मकान के पास सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदूत बादल, ऋषि श्रीवास्तव, शीतल सेंगर, रामू गुप्ता, उमेश तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सड़क निर्माण कार्य से संबंधित क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने तथा स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोगों को अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है।



