गहोई महिला मंडल उरई ने हर्षाेल्लास से मनायी हरियाली तीज पर्व

उरई। गहोई महिला मण्डल की सदस्यों ने मण्डपम सभागार में हरियाली तीज को उत्सव के रूप मे मनाया। भजन संध्या कर लोगों के स्वस्थ रहने की कामना की। गहोई महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती सुविधा इटौरिया एवं संरक्षक मालती मिसुरहा ऊषाखेरा अलका कठिल ने राधाकृष्ण के चित्रो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण को झूला डालकर नृत्य भजन भी किया गया।
हरियाली तीज पर गहोई महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती सुविधा इटौरिया ने हरियाली तीज पर्व का पौराणिक महत्व को लेकर बताया कि हिन्दू सनातन धर्म में वृत एव त्यौहारो का विशेष महत्व है। जिसमें हरियाली तीज पर्व शामिल है। श्रवण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को विशेष पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव व पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए हरियाली तीज पर्व पर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु व जीवन मे सुख समृद्धि हेतु व्रत रखती है। गहोई महिला मंडल की मंत्री अलका कठिल ने कहा कि महिला मण्डल की सभी महिला सदस्य हमेशा धार्मिक, रचनात्मक व सामाजिक कार्यो मे निरंतर अपना योगदान देती है। जो कि हमें सराहनीय है। कार्यक्रम मे गहोई महिला मंडल की संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती मालती मिसुरया, ऊषा खैरा, अध्यक्षा श्रीमती सुविधा इटौरिया महामंत्री अलका कठिल कोषाध्यक्ष सुधा रखौल्या, शशि सिजारिया, वंदना पहारिया, ममता दोहरया, मंजुला रेजा, मंजु लोहिया, रजनी निगोतिया, ज्योति कनकने, नीलम कन्थरिया, दक्षा नौगरइया, सीमा सोनी, गीता पिपरसेनिया, अर्चना लहरिया, अलका दोहरया, अनुपमा तरसोलिया, मीना तरसौलिया, नीता कुरेले, ममता सेठ, लक्ष्मी दोहरिया, मालती निगोतिया, मीना कस्तवार शमिल रही। अंत मे गहोई महिला मण्डल की कोषाध्यक्ष सुधा रखौलिया ने सभी बहिनो का आभार व्यक्त किया।