प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

उरई (जालौन) कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज मंगलवार को कांग्रेसजनों द्वारा कलेक्ट्रेट में धरना प्रर्दशन किया गया जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी मौजूद रहे। इस दौरान पर पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि प्रदेश की नाकारा भाजपा सरकार को अब रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई हत्या के परिजनों से प्रियंका गांधी मिलने जा रही थी तभी सरकार के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
धरना सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह मृत किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रही थी इसके साथ उन्हें रास्ते में रोककर पुलिस ने अभद्रता की उन दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग भी की गयी। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रिहा नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना सभा में प्रमुख रूप से अमर सिंह जागिड प्रदेश उपाध्यक्ष, अभिताभ दीक्षित सेवादल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, दीपांशु समाधियां, सिद्धार्थ दिवोलिया, अरविंद दुवे करमेर, द्रगपाल सिंह, आदित्य मिश्रा, राजेश मिश्रा, कयूम खान, मैराज सिद्दकी, इं. संतराम श्रीवास, विनोद प्रजापति, रामलखन प्रजापति, राजेश परिहार, उमाशंकर निषाद, अरविंद सेंगर, संजीव तिवारी सीटू, मो. सामी सिद्दकी, राहुल पाण्डेय, शैलेंद्र व्यास, करन सिंह, राजेश बुधौलिया, हेमन्त कुलश्रेष्ठ, धीरेंद्र शुक्ला जिलाध्यक्ष सेवादल, राजेश पिरौना, बृजेश पाण्डेय सेवादल शहर अध्यक्ष, महिला नेत्री शकुंतला पटेल सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे। धरना सभा के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को भेंट किया।