उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भूजल सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह मेें सम्मानित होगे डॉ० संजय सिंह

उरई भूजल सप्ताह के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेें 22 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह मेें जल जन जोडो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 संजय सिंह को सम्मानित किया जायेगा।

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत किये गये आदेश के अनुक्रम में भूजल जागरूकता के उददेश्य से प्रदेश मेें 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस सप्ताह के अंत में राज्यस्तरीय समारोह का मुख्य आयोजन 22 जुलाई 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार, लखनऊ में किया जायेगा।

इस अवसर पर राज्य के जल शक्तिमंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जल जन जोडो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ0 संजय सिंह को भूजल पुर्नभरण के लिए किये गये विशेष कार्यो के लिए सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले श्री सिंह को भारत सरकार के नेशनल वाटर मिशन अवार्ड 2019 के प्रथम पुरस्कार से सम्मनित किया गया है।

श्री सिंह के द्वारा पूरे देश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जल जन जोडों अभियान का संचालन किया जा रहा है, जो जल साक्षरता को बढावा दे रहा है साथ ही उनके द्वारा बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण एवं सम्बर्द्धन को बढावा देकर भूजल पुर्नभरण के लिए जल सुरक्षा कार्ययोजना के माध्यम से नदी पुनर्जीवन, चंदेलकालीन तालाबों का जीर्णोद्धार, चैकडेम, अर्दन डैम, स्टॉपडेम आदि संरचनाओं का समुदाय के सहयोग से बडे पैमाने पर निर्माण कराया है।

साथ ही जल साक्षरता को बढावा देने के लिए देश का एक अभिनव प्रयोग जल सहेली का कैडर तैयार किया है। जो गांव को पानीदार बनाने एवं महिला की पानी पर प्रथम हकदारी के लिए काम कर रही है। जल सहेलियों के प्रयासों की गूंज देश-दुनिया में सुनी जा रही है। जल इस आशय की जानकारी निदेशक भूगर्भ जल विभाग, उत्तर प्रदेश श्री वी.के. उपाध्याय के पत्र के माध्यम से प्राप्त हुयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button