उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

कोंच तहसील पर 15 को आहूत धरना प्रदर्शन को लेकर सपा की रूपरेखा बनी

कोंच (पी. डी. रिछारिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान एवं जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के निर्देश पर 15 जुलाई को 11 बजे तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा पार्टी संगठन की बैठक में तैयार की गई।
सपा की बैठक मथुरा प्रसाद गार्डन में सम्पन्न हुई। जिसमें 15 जुलाई के धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई एवं उसकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर ने की। धरना प्रदर्शन का प्रभार जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह राठौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष आत्मप्रकाश पटेल, रामानंद कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव भरत पाल संभालेंगे। इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन अवश्य करने की अपेक्षा की गई है।इस दौरान डॉ. शिवम यादव, सचिन यादव दाऊ, नसीम निहारिया, सभासद सुशील कुमार रजक, शिवम गुर्जर, भारत सिंह पटेल मंत्री धनौरा, लालजी पटेल खेरी, सोबी मंसूरी, नरेश कौरव सलैया, नगर अध्यक्ष यूथ बिग्रेड रवि यादव, श्यामू यादव, मोनू झा, केहर यादव नदीगांव, सतीश राठौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button