उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

उरई। सोमवार को पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की अनेक समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने बताया कि माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त नरौल, डिकौली, बिलौड़ एवं निनावाली में जल का स्तर बढ़ने से ग्राम वासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु ग्राम वासियों को अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था हेतु टैण्ट त्रिपाल उपलब्ध कराएं जिससे ग्राम वासियों को रहने में कोई समस्या न हो, बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों के भरण-पोषण की व्यवस्था को देखते हुए गांव में सूचीवार सूखा का खाद्यान्न उपलब्ध किया जाए, बाढ़ आने के कारण गांव में अनेक जीव जंतुओं की मृत्यु हो गयी एवं घरों में रखे चारे खराब होने के कारण गांव का वातावरण दूषित हो रहा है जिसके संबंध में सफाई व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए जिससे ग्रामवासियों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। साथ ही जिन जिन गांव में बाढ़ की समस्या आई है उन गांव में अस्थाई चिकित्सा शिविर लगाया जाए जिससे ग्राम वासियों को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके एवं बाढ़ पीड़ितों का सर्वे कराकर उनको क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए, बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत समस्त फसल की क्षतिपूर्ति जल्द उपलब्ध कराई जाए आदि ने समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने अपना ज्ञापन सौंपा।