आत्मनिर्भर बनने के लिए संगठनों से जुड़े महिलायें – एडीएम

उरई। दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत शहरी आजीविका मिशन के तहत शनिवार को महिलाओं ने हाथ से निर्मित खाद्य सामग्री के स्टाल लगाये जिसका अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामान खरीदा और महिलाओं द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की।
कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को होली त्योहार को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं ने हाथ की बनी गुझिया, चिप्स, पापड, अचार आदि के साथ अबीर गुलाल के स्टाल लगाये। जिनका अपर जिलाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने जाकर सामान खरीदा और महिलाओं द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान एडीएम ने कहा कि महिलाओं द्वारा किये गये कार्य से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेगी बल्कि वह अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अधिक धन अर्जित कर सकेगीं। सभी महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए ऐसे संगठनों से जुड़कर काम करना चाहिए।