प्रसपा नेता दीपू त्रिपाठी के आवास पर धूमधाम से मनायी गयी राम मनोहर लोहिया की जयंती

जालौन। राममनोहर लोहिया की जयंती पर दीपू त्रिपाठी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राममनोहर लोहिया के बारे में जानकारी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती पर दीपू त्रिपाठी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राम मनोहर लोहिया के चित्र ने फूल माला चढ़ाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में दीपू त्रिपाठी ने कहा देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया जिनमें से एक थे राम मनोहर लोहिया। अगर जयप्रकाश नारायण ने देश की राजनीति को स्वतंत्रता के बाद बदला। तो वहीं राम मनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्घ्वी समाजवादी विचारों के कारण उन्होंने अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनके पिताजी गांधी जी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। उन्हीं का प्रभाव लोहिया जी पर भी पड़ा। आज जरूरत है कि हम सब उनके बताए मार्ग पर चलें। इस मौके पर उमेश दीक्षित, बलवान गुर्जर, बेटू गुर्जर, सलीम मंसूरी, शानू पाठक, रामेंद्र त्रिपाठी, विक्रांत सोनी, अर्चित पांडे, अभिषेक याज्ञिक, दादू पटेल, सत्यम, शिवम कुशवाहा, रूद्रांश मिश्रा आदि मौजूद रहे।