उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

ललितपुर जनपद प्रभारी नियुक्त किए गए धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी

छात्र-नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जारी की जिम्मेदारियां

उरई। समाजवादी छात्र सभा द्वारा आयोजित ‘छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान’ के तहत जनपद ललितपुर के लिए श्री धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी, प्रदेश सचिव, समाजवादी छात्र सभा को जनपद प्रभारी नियुक्त किया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से छात्र सभा द्वारा यह नियुक्ति की गई है। अभियान का आयोजन 5 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।

नियुक्ति संबंधी जारी विज्ञप्ति में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में ललितपुर जनपद की जिम्मेदारी धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी को दी गई है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें छात्र-नौजवानों के बीच जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं PDA वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जारी सूची में ललितपुर के लिए धीरेंद्र सिंह उर्फ सनी का नाम क्रमांक 49 पर दर्ज है और उन्हें प्रदेश सचिव के पद के साथ जनपद प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button