उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जलभराव से परेशान नया पटेल नगर के बाशिंदे

200 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग

उरई। नगर के नया पटेल नगर, देशी रसोई के पीछे, जालौन बाईपास क्षेत्र के करीब 80 घरों के लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और लगभग 200 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग तक पहुंचने वाला रास्ता कच्चा होने के साथ जगह-जगह बड़े गड्ढों से भरा है। बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन भी गड्ढों में फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि समस्या के संबंध में नगर पालिका एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से लगभग 200 मीटर कच्चे मार्ग को शीघ्र पक्का कराने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा सड़क निर्माण होने तक आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के करीब 80 परिवारों और लगभग 500 लोगों को राहत मिलेगी तथा बारिश के मौसम में आवागमन सुगम हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button