उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नई टाउनशिप की राह साफ, उरई महायोजना-2031 के जोनल प्लान को मंजूरी

बडेरा-बड़ागांव में भूमि दरों का अनुमोदन, शहर में सड़क, इंटरलॉकिंग और हाईमास्ट लाइट के प्रस्ताव भी स्वीकृत

उरई। मण्डलायुक्त झांसी एवं अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में प्राधिकरण की 31वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विकास एवं अवस्थापना संबंधी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत मौजा बडेरा एवं बड़ागांव, तहसील उरई में प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए आपसी सहमति से भूमि क्रय किए जाने हेतु भूमि दरों का बोर्ड ने अनुमोदन किया। वहीं उरई महायोजना-2031 के विकास क्षेत्र का जोनल प्लान तैयार किए जाने को भी स्वीकृति दी गई। इससे विभिन्न भू-उपयोग के तहत अनुमन्य गतिविधियों के मानचित्र स्वीकृत करने में सुविधा होगी।

बैठक में उरई शहर के विभिन्न स्थलों पर सड़क, इंटरलॉकिंग एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से शहर की प्रकाश व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है। बैठक में जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण राजेश कुमार पाण्डेय, सचिव परमानन्द यादव सहित बोर्ड सदस्य, अभियंता एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button