फ़सल देखने जा रहे किसान को आवारा सांड़ ने दौड़ाया, युवक हुआ घायल

हरदोई (रितेश मिश्रा)। आवारा जानवरो का क्षेत्र में इतना आतंक मच गया है। कि कुछ पूछो ही मत, एक वाक्या जनपद हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव मे हुआ जहा 40 वर्ष दुलारे पुत्र पुशे को आवारा सांड़ ने दौड़ा लिया। जिससे 40 वर्षीय युवक अपनी जान बचाने के लिए खेतो की तरफ भागा। लेकिन वहां कटीले तारो ने जख्मी कर युवक को घायल कर दिया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी बत्तीस ईजी 4844 के एमटी सुमित सिंह व पायलट रविंद्र कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।

पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी दुलारे पुत्र पूसे उम्र 40 वर्ष खेत मे खड़ी फसल को देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान आवारा साड़ो ने हमले करने की नियत से उन्हें दौड़ा लिया। खेत मे लगे कटीले तारो ने उन्हें घायल कर दिया। राहगीरो की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस यूपी बत्तीस ईजी 4844 के एमटी सुमित सिंह व पायलट रविंद्र कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।



