जिले में 17655 वृद्ध अब तक हुए आयुष्मान, अभियान में 35810 का नया लक्ष्य – डॉ० आशीष झा

उरई। जिले के 35,810 वृद्धजन की सूची स्वास्थ्य विभाग को शासन स्तर से मिली है, 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं और जिनका आयुष्मान कार्ड 25 नवंबर से 25 दिसंबर के आयुष्मान वय वंदना कार्ड विशेष अभियान में बनाया जाना है। गौरतलब है कि गत वर्ष धनतेरस के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर में इस अभियान की शुरुआत की गई थी। अब तक जिले में 17655 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और दो हजार से भी अधिक कार्डधारकों ने इस योजना के अंतर्गत अपना उपचार सूचीबद्ध चिकित्सालय में करवाता है।
यह जानकारी देते हुए आयुष्मान भारत योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि सभी वृद्धजन जिनकी आयु उनके आधार कार्ड में 70 वर्ष या इससे अधिक है (1955 और पूर्व) वे इस योजना के स्वत: पात्र लाभार्थी हैं। इस योजना में न तो किसी भी तरह की अन्य पात्रता है और न ही आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होती है। कुल 17655 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, 35810 की नवीनतम सूची के अनुसार सभी पात्रों का आयुष्मान कार्ड अभियान में बनाया जाएगा। डॉ आशीष ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 4,881 और ग्रामीण क्षेत्र के 30,929 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य इस अभियान में हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉकवार लाभार्थी की संख्या:
डकोर: 4433
जालौन छीरिया: 3412
कदौरा: 4175
कोंच पिंडारी: 2613
कूठोंद: 3287
माधोगढ़: 3403
महेवा: 3361
नदीगांव: 3600
रामपुरा: 2645
सूचीबद्ध सभी चिकित्सालयों को 70+ आयु के वृद्धजन का आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजनांतर्गत उपचार करने हेतु निर्देशित किया गया है। डीआईयू आयुष्मान के माध्यम से मॉनिटरिंग करवाई जा रही है।……..मुख्य चिकित्साधिकारी, जालौन।
इन सभी 70+ आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान ऐप पर Beneficiary से किसी भी मोबाइल नंबर से login करके बनाए जाएंगे।
70+ आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की स्वपंजीकरण विधि:
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp)
2. Beneficiary माध्यम से ओटीपी के द्वारा किसी भी मोबाइल नंबर को पंजीकृत करें।
3. 70+ आयु के लाभार्थी का आधार कार्ड विवरण भरें।
4. आधार मोबाइल ओटीपी की सहायता से eKYC करें।
5. अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।
किनके बनेंगे कार्ड:
70 वर्ष से अधिक आयु के जनपद जालौन के सभी वृद्धजन। इसमें आय की कोई सीमा नहीं है। आधार कार्ड में 70+ आयु पूरी होना ही है एकमात्र पात्रता। अन्य किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।
कहां और कैसे बनेंगे आयुष्मान कार्ड:
स्वपंजीकरण विधि से आयुष्मान ऐप के सहायता से, अथवा किसी भी पंजीकृत राजकीय और निजी चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र के पास जाकर अपना आयुष्मान कार्ड जारी करवा सकते हैं। इसके अलावा सभी जन सेवा केंद्रों एवं पंचायत सचिवालय के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी वृद्धजन अपना आयुष्मान कार्ड केवाईसी करवा सकते हैं।
संपर्क करें:
महेवा/कालपी: 8924876125/ 8009682700; 7905586698
कदौरा: 7398247712
जालौन/छिरिया: 7355475548
माधौगढ़: 9696871681
रामपुरा: 6306604874
नदीगांव: 9956415492
कोच/पिंडारी: 7398638152 / 9415923427
कुठौंद : 7007595880
डकोर/उरई : 7007577208/ 7007843176 /084235 29917/8299033427;
नेत्र ज्योति हॉस्पिटल 7985882699/9616597312; सिंह हेल्थ केयर 8840389091; कान्हा हॉस्पिटल 90766 42217; उर्मिला हॉस्पिटल 6386264572, 6387622367; प्रगति हॉस्पिटल 9140153380; नेत्रा आई एंड मदर केयर 9793094942: सिद्धि विनायक हॉस्पिटल 9838692279; शशिलता हॉस्पिटल: 8318202974



