बड़ी सफलता ! राजकीय मेडीकल कॉलेज उरई में बच्चेदानी के ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन
प्राचार्य व सीएमएस ने दी डॉक्टरों की टीम को बधाई

उरई/जालौन। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार कों बच्चे दानी ट्यूमर से जूझ रहे मरीज का 1 घंटे तक चला ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से वह अपना इलाज नहीं कर पा रहा था। सर्जरी के बाद मरीज का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीमारी एवं आर्थिक रूप से तंगी से जूझ रहे 57 वर्षीय किरन पत्नी बाके बिहारी ग्राम खर्रा जालौन को बच्चें दानी के ट्यूमर की समस्या से करीब एक साल से जूझ रहा थे। यह ट्यूमर दोनों तरफ था। मेडिकल में भर्ती होने के उपरांत। सभी प्रकार की जांच कराकर सर्जरी आचार्य डा. सुधांशु शर्मा अपनी टीम के साथ बच्चें दानी के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। ट्यूमर का बजन 20 किलो के लगभग का है। एक साल डॉ सुधांशु शर्मा ने बताया। कि जनपद के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इनके दो बार ऑपरेशन भी बाहर हो चुके थे। और एक साल से पेट में दर्द हो रहा था।
वही सफल ऑपरेशन के उपरांत राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के मौर्य एवं प्रभारी सीएमएस डॉ० प्रशांत निरंजन ने बताया। कि मेडिकल कॉलेज के लिए बच्चें दानी के ट्यूमर के ऑपरेशन की बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के लिए लखनऊ, दिल्ली मरीज को जाना पड़ता था। जहां पर हजारों रुपए खर्च होते थे। यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में सफलता मिली है। वहीं उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे उनकी डॉक्टरों की टीम को बधाई देते है।
वहीं प्रचार्य ने कहा है कि उनका मकसद है। कि जनपद के साथ आसपास के जनपद वासियों को बड़े शहर की तर्ज पर मिलने वाली सुविधा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान ऑपरेशन टीम में डॉ रितिका, एनेस्थिया डॉ अरुण अहिरवार, डॉ अरबाब, डॉ उस्मान, डॉ भावना रहीं।



